भूकंप से सुरक्षित होगा अगुवानी-सुल्तानगंज पुल

परबत्ता: प्रखंड के दक्षिणी छोर पर गंगा नदी पर बनाया जाने वाला पुल इस इलाके में आने वाले भूकंपों से पूर्णत: सुरक्षित रहेगा. पूरी दुनिया के भूकंप क्षेत्र को खतरे के लिहाज से पांच जोन में बांटा गया है. मुंगेर, भागलपुर व खगड़िया जिला भूकंप के खतरे के जोन चार में आता है. इसका मतलब […]
पुल निर्माण के लिये चयनित कंपनी एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट इंजीनियर आलोक झा ने बताया कि पुल के डिजाइन को अंतिम रुप देने के पहले सभी प्रकार के भूगर्भीय अध्य्यन के परिणामों का समेकन कर उसका ध्यान रखा जाता है. उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र भूकंप के लिये निर्धारित जोन चार में आता है. कंपनी पहले भी भूकंप के लिये संवेदनशील समङो जाने वाले क्षेत्र में सफलता पूर्वक कार्य का निष्पादन करने का अनुभव रखती है. 25 अप्रेल को तथा उसके बाद रह-रहकर आ रहे भूकंप के झटकों के बाद से लोगों में चर्चा का विषय बन गया है कि इस इलाके में आने वाले भूकंप के सामने प्रस्तावित पुल कितना कारगर होगा. भागलपुर के विक्रमशिला सेतु तथा डुमरी घाट के बी पी मंडल सेतु का हश्र देखने के बाद यह प्रश्न और भी प्रासांगिक हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










