विधायक ने की नये एमएलीसी चुनने की अपील

अलौली. पिछले बारह वर्षों में आपने जिन को त्रिस्तरीय पंचायत निकाय का एमएलसी बनाया. उन्हें आप देख चुके हैं. उक्त बातें अलौली विधायक रामचंद्र सदा ने डॉ संजीव कुमार द्वारा आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को कही. उन्होंने कहा कि संजीव कुमार परबत्ता विधायक पूर्व मंत्री आरएन सिंह के पुत्र […]
अलौली. पिछले बारह वर्षों में आपने जिन को त्रिस्तरीय पंचायत निकाय का एमएलसी बनाया. उन्हें आप देख चुके हैं. उक्त बातें अलौली विधायक रामचंद्र सदा ने डॉ संजीव कुमार द्वारा आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को कही. उन्होंने कहा कि संजीव कुमार परबत्ता विधायक पूर्व मंत्री आरएन सिंह के पुत्र हैं. कार्यक्रम को जिला जदयू अध्यक्ष साधना देवी, पूर्व राजद प्रत्याशी रामवृक्ष सदा, मुखिया नवीन कुमार, दिलीप कुमार ,हरेराम साह ने भी डॉ संजीव की जीत सुनिश्चित करने का दावा किया. कार्यक्रम का संचालन वार्ड संघ के सचिव सिकंदर महतो ने किया. मौके पर दर्जनों पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्यों ने अपने विचार रखे और डॉ संजीव कुमार के चुनाव में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










