एसजीआरवाइ मामला: पंचायत सचिव भी घेरे में, की जा रही है पहचान, 43 और मुखिया को जारी होगा नोटिस

खगड़िया: संपूर्ण रोजगार गारंटी योजना मद का खाद्यान्न वापस नहीं करने के मामले में 43 पंचायतों के मुखिया तथा वर्ष 2001 के बीच इन पंचायतों में पदस्थापित रहे पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर इनसे जवाब मांगा जायेगा. जिला स्तर से बेलदौर, परबत्ता, गोगरी तथा मानसी प्रखंड के 35 पंचायत के तत्कालीन मुखिया तथा वर्ष […]
अब सदर अलौली तथा चौथम प्रखंड के 41 पंचायतों के मुखिया तथा पंचायत सचिवों को नोटिस भेजे जाने की तैयारी चल रही है. एसजीआरवाइ योजना जिले में वर्ष 2001 से 06 तक चली थी. इस अवधि के दौरान रहे मुखिया को चिह्न्ति कर लिया गया है, जबकि पंचायत सचिवों की पहचान की जा रही है. पहचान इस बात की रही है कि किस पंचायत सचिव के कार्यकाल के दौरान कितना खाद्यान्न का उठाव हुआ था. कारण, इस अवधि के दौरान एक से अधिक पंचायत सचिव पंचायत में पदस्थापित रहे थे.
सूत्रों के मुताबिक जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने डीडीसी को पत्र लिख कर पंचायत सचिव तथा उनके कार्यकाल के दौरान उठाव किये गये खाद्यान्न की सूचना मांगी है, ताकि जवाबदेही तय कर उन्हें नोटिस जारी किया जा सके . सदर अलौली तथा चौथम प्रखंड में उक्त अवधि के दौरान पंचायतों में पदस्थापित रहे पंचायत सचिवों की ही सूची डीडीसी ने उपलब्ध करायी थी. सूत्र के मुताबिक किसने कितना खाद्यान्न उठाव किया था, इसकी सूची भेजी गयी है. यह सूची प्राप्त होते ही नोटिस जारी किया जायेगा. इन तीनों प्रखंडों के तत्कालीन मुखिया को चिह्न्ति कर लिया गया है. अब पंचायत सचिव की सूची का इंतजार हो रहा है. विभागीय जानकारी के मुताबिक सदर प्रखंड के 22, अलौली प्रखंड के 19 तथा चौथम प्रखंड के दो पंचायतों के तत्कालीन मुखिया तथा पंचायत सचिव को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










