कटाव निरोधक कार्य शुरू करने का निर्देश

चौथम. बाढ से पूर्व तैयारी के बाबत डीएम राजीव रोशन ने अधिकारियों की टीम के साथ बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बीएन तटबंध का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीएन तटबंध पर जय प्रभा नगर, तैगाछी, लगमा एवं मालपा गांवों के पास जल संसाधन विभाग प्रमंडल टू द्वारा चलाये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया. […]
चौथम. बाढ से पूर्व तैयारी के बाबत डीएम राजीव रोशन ने अधिकारियों की टीम के साथ बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बीएन तटबंध का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीएन तटबंध पर जय प्रभा नगर, तैगाछी, लगमा एवं मालपा गांवों के पास जल संसाधन विभाग प्रमंडल टू द्वारा चलाये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया. तेगाछी गांव बचाव के लिए चल रहे कटाव निरोेधक कार्य पर डीएम संतुष्ट नजर आये. वहीं लगमा में लगभग साढ़े तीन लाख राशि से चल रहे कटाव निरोधक कार्य पर असंतोष जाहिर किया. मौके पर विभागीय कार्यपालक अभियंता नंदकुमार झा को कटाव निरोधक कार्य के लिए आवश्यक तकनीकी निर्देश दिया. मौके पर ग्रामीणों ने कटाव की समस्या से डीएम को अवगत कराया. डीएम ने कार्यपालक अभियंता को तकनीकी सलाह देते हुए कहा कि बाढ़ के समय तटबंध पर पड़े दबाव से बाढ़ की विनाशकारी प्रभाव से 10 हजार की आबादी तबाह हो सकती है. निरीक्षण के क्रम में बीएन तटबंध के मालपा स्थित तटबंध का जायजा लिया. मौके पर एसडीओ सुनील कुमार, वरीय उपसमाहर्ता संजीव कुमार चौधरी, राणा चौधरी स्िंंांह, अंचलाधिकारी रमण प्रसाद वर्मा, बीडीओ मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










