चावल कालाबाजारी मामले में प्राथमिकी दर्ज

Published at :07 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
चावल कालाबाजारी मामले में प्राथमिकी दर्ज

बेलदौर. पुलिस राज्य खाद्य निगम के 80 बोरी चावल की कालाबाजारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में बीडीओ सह एमओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बीडीओ कहा है कि कैंजरी गांव के शंभु भगत ने राज्य खाद्य निगम के 80 बोरा चावल को […]

विज्ञापन

बेलदौर. पुलिस राज्य खाद्य निगम के 80 बोरी चावल की कालाबाजारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में बीडीओ सह एमओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बीडीओ कहा है कि कैंजरी गांव के शंभु भगत ने राज्य खाद्य निगम के 80 बोरा चावल को रि पैकिंग कर उसे विशनपुर माली के मुकेश कुमार सिंह के ट्रैक्टर से माली गांव के व्यापारी पंकज यादव के यहां भेज रहा था. ट्रैक्टर के चालक मुकेश कुमार के मुताबिक शंभु भगत एवं पंकज यादव ने संयुक्त रुप से उक्त चावल को कैंजरी में ट्रैक्टर पर लोड कर पंकज यादव के यहां पहुंचाने के लिए गाड़ी का भाड़ा किया था. बीडीओ ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन