डेढ़ घंटे तक रूकी रही राज्यरानी एक्सप्रेस

Published at :05 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक रूकी रही राज्यरानी एक्सप्रेस

फोटो है 3 मेंकैप्सन- स्थानीय जंकशन पर खड़ी राज्यरानी एक्सप्रेसखगडि़या. सहरसा से पटना जानेवाली राज्यरानी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण स्थानीय जंकशन पर यह ट्रेन डेढ़ घंटे तक खड़ी रही. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. मिली जानकारी के अनुसार सहरसा से पटना जानेवाली 122567 अप राज्यरानी एक्सप्रेस स्थानीय जंकशन पर नियम […]

विज्ञापन

फोटो है 3 मेंकैप्सन- स्थानीय जंकशन पर खड़ी राज्यरानी एक्सप्रेसखगडि़या. सहरसा से पटना जानेवाली राज्यरानी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण स्थानीय जंकशन पर यह ट्रेन डेढ़ घंटे तक खड़ी रही. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. मिली जानकारी के अनुसार सहरसा से पटना जानेवाली 122567 अप राज्यरानी एक्सप्रेस स्थानीय जंकशन पर नियम समय 8.15 बजे पहुंची. लेकिन इंजन फेल हो जाने के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक स्थानीय जंकशन पर खड़ी रही. रेल यात्री मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में एक्सप्रेस का भाड़ा लगता है. लेकिन सवारी गाड़ी से भी बदतर स्थिति में पटना जाना होता है. अन्य रेल यात्री विनित कुमार, मुरारी कुमार,भानु कुमार ने बताया कि रेल प्रशासन की लापरवाही के कारण इंजन फेल हो रही है. जिसका खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है. रेल प्रशासन द्वारा दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन स्थानीय जंकशन से रवाना हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन