सौढ़ उत्तरी पंचायत के दलितों ने मांगा परचा

Published at :01 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सौढ़ उत्तरी पंचायत के दलितों ने मांगा परचा

परबत्ता. प्रखंड के सौढ़ उत्तरी पंचायत अंतर्गत दुधेला गांव के दलितों ने अपर समाहर्ता को आवेदन देर गैर मजरूआ भूमि पर बसाने के लिए परचा की मांग की है. दुधेला के इंदल पासवान, बबलू पासवान, उदय पासवान समेत कई अन्य द्वारा हस्ताक्षरित इस आवेदन में कहा गया है कि दुधेला व बुध नगर भरतखंड के […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के सौढ़ उत्तरी पंचायत अंतर्गत दुधेला गांव के दलितों ने अपर समाहर्ता को आवेदन देर गैर मजरूआ भूमि पर बसाने के लिए परचा की मांग की है. दुधेला के इंदल पासवान, बबलू पासवान, उदय पासवान समेत कई अन्य द्वारा हस्ताक्षरित इस आवेदन में कहा गया है कि दुधेला व बुध नगर भरतखंड के 350 करीब दलितों-महादलितों को बसने के लिए जमीन के परचा की आवश्यकता है. सौढ़ मौजा में गैर मजरूआ जमीन उपलब्ध है. आवेदन में कहा गया है कि जब सरकार महादलितों को बसाने के लिए जमीन खरीदने तक का घोषणा कर चुकी है तो यहां उपलब्ध सरकारी जमीन का परचा देना उचित होगा. आवेदन में सौढ़ मौजा के खाता संख्या 629 का खेसरा 2594, 3983 व 3985 रकवा 21 बीघा तीन कट्ठा सात धूर जमीन को सरकारी बताते हुए कुछ दंबगों के द्वारा इसकी की जा रही अवैध बिक्री को रोकने का भी निवेदन किया गया है. आवेदन को पंचायत के मुखिया पृथ्वी चंद्र सिंह के द्वारा अग्रसारित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन