राजेंद्र नगर में भव्य शिव चर्चा का हुआ आयोजन

Published at :01 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
राजेंद्र नगर में भव्य शिव चर्चा का हुआ आयोजन

फोटो है 5 में कैप्सन : शिव चर्चा में भाग लेती महिला श्रद्धालुखगडि़या. सदर प्रखंड के राजेंद्र नगर में भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. शिव चर्चा का आयोजन आवास बोर्ड निवासी अशोक यादव के घर के पास किया गया था. इस मौके पर वक्ता राजेश […]

विज्ञापन

फोटो है 5 में कैप्सन : शिव चर्चा में भाग लेती महिला श्रद्धालुखगडि़या. सदर प्रखंड के राजेंद्र नगर में भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. शिव चर्चा का आयोजन आवास बोर्ड निवासी अशोक यादव के घर के पास किया गया था. इस मौके पर वक्ता राजेश गुरु भाई ने कहा कि शिव की आराधना करने से मन की शांति मिलती है. मालूम हो कि शिव भक्त भगवान शिव का शिष्य मानकर उनकी भक्ति करते हैं तथा अपने एक गुरु की पूजा करते हैं. शिव गुरु परिवार के सदस्य अपने घरों पर शिव चर्चा का आयोजन करते हैं. जिसमें भगवान शिव का भजन गायन किया जाता है. इसके साथ ही हरींद्रा नंद महाराज की भी पूजा और आरती की जाती है. इन लोगों का मानना है कि हरीद्रानंद महाराज ही पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने शिव को गुरू माना. शिव के प्रथम शिष्य होने के नाते शिवगुरु परिवार के सदस्य उनकी पूजा करते हैं. इस मौके पर सुबोध , भजनकर्ता विजेन्द्र , मतवाला , हीरा मणि , अंशु सहयोग कर्ता के रूप मंे अनुज कुमार शर्मा, अशोक यादव विनोद गुप्ता, पप्पु गुप्ता सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन