पत्नी के हत्यारे पति गिरफ्तार

Published at :01 Apr 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी के हत्यारे पति गिरफ्तार

चौथम. पत्नी की हत्या कर शव को गायब करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना क्षेत्र के नवादा गांव के भुवनेश्वरी सिंह उर्फ नाटो सिंह के पुत्र कमल भारती ने गत 28 मार्च के रात्रि को अपनी पत्नी छाया कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर दिया था. चौथम थाना […]

विज्ञापन

चौथम. पत्नी की हत्या कर शव को गायब करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना क्षेत्र के नवादा गांव के भुवनेश्वरी सिंह उर्फ नाटो सिंह के पुत्र कमल भारती ने गत 28 मार्च के रात्रि को अपनी पत्नी छाया कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर दिया था. चौथम थाना में दर्ज हत्या कांड संख्या 42/15 में मृतका के ससुर भुवनेश्वरी सिंह, सास आशा देवी, जेष्ठ नीतीश उर्फ बबलू सिंह, गणेश सिंह, जेठानी किरण देवी सहित पति कमल भारती को हत्या का आरोप लगाया था. मृतका के भाई ने पमपम कुमार ने अपनी बहन के हत्या के आरोपियों के विरुद्ध मामला चौथम थाना में दर्ज कराया था. वादी के लिखित बयान में छाया की शादी 2009 में कलम भारती उर्फ रुदल के साथ हुई थी. मृतक के भाई, पति ससुर व सास द्वारा बराबर प्रताडि़त किया जाता रहा. 28 मार्च को पति कमल भारती ने शाला पमपम को मोबाइल पर सूचना दी कि बहन सख्त बीमार है. सूचना पर नबादा पहुंचे पमपम ने देखा की उसकी बहन गायब है. पड़ोसियों द्वारा जानकारी मिली की उसे मार कर गायब कर दिया गया है. पुलिस ने छाया की शव की तलाशी लगातार करती रही, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा शव बरामद नहीं किया जा सका. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने हत्याकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन