गृह रक्षकों द्वारा किया जायेगा चरणबद्ध आंदोलन

Published at :01 Apr 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
गृह रक्षकों द्वारा किया जायेगा चरणबद्ध आंदोलन

खगडि़या. गृह रक्षा वाहिनी अपने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में तिथि बार व चरणबद्ध आंदोलन करेगी. संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा है कि गृह रक्षकों के मूलभूत पांच सूत्री मांग सरकार से बीते कई वर्षों से किया जा रहा है, लेकिन सरकार इस और गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति […]

विज्ञापन

खगडि़या. गृह रक्षा वाहिनी अपने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में तिथि बार व चरणबद्ध आंदोलन करेगी. संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा है कि गृह रक्षकों के मूलभूत पांच सूत्री मांग सरकार से बीते कई वर्षों से किया जा रहा है, लेकिन सरकार इस और गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देश के आलोक में प्रथम चरण का आंदोलन राज्य के गृह रक्षक दो से छह अप्रैल तक काला बिल्ला लगा कर अपने कर्तव्य का पालन करेंगे. वहीं आठ अप्रैल को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को गृह रक्षक द्वारा पटना में विधान सभा का घेराव किया जायेगा. उन्होंने जिले के सभी गृह रक्षकों से वर्णित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन