आठ महीने के बाद मिला पेंशन

Published at :31 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
आठ महीने के बाद मिला पेंशन

अलौली. स्थानीय पंचायत सचिव द्वारा वृद्धा पेंशन योजना की राशि का वितरण मंगलवार को पंचायत कार्यालय में किया गया. ग्रामीण सहदेव राम, प्रभु सदा, लक्ष्मी सदा, सुखदेव सदा, सोने लाल सदा, प्रदीप सदा, ठीठर सदा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ राकेश कुमार को आवेदन देकर पंचायत सचिव द्वारा पेंशन की राशि नहीं दिये जाने की […]

विज्ञापन

अलौली. स्थानीय पंचायत सचिव द्वारा वृद्धा पेंशन योजना की राशि का वितरण मंगलवार को पंचायत कार्यालय में किया गया. ग्रामीण सहदेव राम, प्रभु सदा, लक्ष्मी सदा, सुखदेव सदा, सोने लाल सदा, प्रदीप सदा, ठीठर सदा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ राकेश कुमार को आवेदन देकर पंचायत सचिव द्वारा पेंशन की राशि नहीं दिये जाने की शिकायत की थी. इस संबंध में बीडीओ के निर्देश के बाद पंचायत सचिव ने पेंशन राशि का वितरण मंगलवार से शुरू किया. आज सुबह से ही पंचायत कार्यालय पर वृद्ध लोग पहुंचने लगे. पंचायत सचिव को पेंशनरों की भीड़ देख कर राशि का वितरण करना पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि आखिर आठ महीने बीतने के बाद पंचायत सचिव द्वारा राशि का वितरण किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन