हरी चादर योजना के तहत होगी मूंग की बुआई

खगडि़या. हरी चादर योजना के तहत जिले में सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर मूंग की बुआई होगी. मूंग की बुआई करने के लिये जिले के किसानों को अनुदानित दर पर मूंग का बीज दिया जायेगा. 80 प्रतिशत अनुदानित दर पर किसानों को दिया जायेगा, जो खरीफ मौसम में श्री विधि से धान की बुआई करेंगे. मूंग […]
खगडि़या. हरी चादर योजना के तहत जिले में सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर मूंग की बुआई होगी. मूंग की बुआई करने के लिये जिले के किसानों को अनुदानित दर पर मूंग का बीज दिया जायेगा. 80 प्रतिशत अनुदानित दर पर किसानों को दिया जायेगा, जो खरीफ मौसम में श्री विधि से धान की बुआई करेंगे.
मूंग की बुआई को लेकर ही सोमवार को सदर प्रखंड कार्यालय में सभी कृषि सलाहकारों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता बीएओ अनिल कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड में 5 सौ एकड़ जमीन पर मूंग की बुआई का लक्ष्य प्राप्त है. एक एकड़ पर मूंग की बुआई के लिये अनुदानित दर पर आठ किलो बीच दिये जायेंगे. किसानों को मात्र 20 प्रतिशत दाम ही जमा करने होंगे. उन्होंने सभी कृषि सलाहकारों को अपने अपने पंचायतों से 20-20 किसानों की सूची दने को कहा. उन्होंने बताया कि जो किसान खरीफ मौसम में श्री विधि से धान की बुआई करेंगे.
उन्हीं किसानों को मूंग का बीज दिया जायेगा. इन्होंने कहा कि चयनित किसानों को 20 से 25 मार्च तक प्रखंड कार्यालय तथा चयनित दुकानों से बीज दिया जायेगा. -अन्य प्रखंडों का लक्ष्य सदर प्रखंड के साथ साथ अन्य प्रखंडों में इस योजना के तहत किसानों को अनुदानित दर पर किसानों के बीच बीच का वितरण किया जायेगा. विभागीय जानकारी के मुताबिक अलौली प्रखंड में 165, मानसी प्रखंड में 55, गोगरी प्रखंड में 185, चौथम प्रखंड में एक सौ, परबत्ता प्रखंड में 175 तथा बेलदौर प्रखंड में 120 हेक्टेयर जमीन पर मूंग की बुआई करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










