बदला में पेड़ गिरने से मजदूर की मौत

चौथम: मानसी-सहरसा रेलखंड के बदला स्टेशन पर रविवार की दोपहर पीपल का पेड़ गिरने से एक अधेड़ मजदूर की मौत हो गयी. मृतक मजदूर अब्दुल सलाम पश्चिमी बंगाल के मिसर पाड़ा (मालदाह) से शनिवार को रेलवे ठेकेदार का काम करने बदला स्टेशन आया था. बंगाल से 20 मजदूरों का जत्था ठेकेदार का काम करने आया […]
मजदूर ने रविवार को काम शुरू ही किया था कि दोपहर में एक पीपल का पेड़ गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. ठेकेदार के मुंशी पटना बिहटा निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी मजदूर रेलवे क्रॉसिंग के समीप टेलीफोन केबुल बिछाने के लिए खुदाई कर रहे थे, जबकि एक मजदूर बदला स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बनाये गये तंबू में खाना पका रहा था.
अचानक चली तेज हवा से पीपल का पेड़ तंबू पर गिर गया, जिसके कारण मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मुंशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को मोबाइल से सूचना दी गयी है. उसने बताया कि बरौनी के रेलवे ठेकेदार अंबूजा सिंह का काम किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










