परीक्षा को लेकर बढ़ी चहल-पहल

खगडि़या. 17 मार्च से शुरू होने वाली मैट्रिक की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की भीड़ शहर में बढ़ने लगी है. परीक्षार्थी 24 मार्च तक चलने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों द्वारा रहने के लिए रूम की खोज की जा रही है. इधर, किराया पर लगाने वाले मकान मालिक सात दिन के लिए एक महीने का […]
खगडि़या. 17 मार्च से शुरू होने वाली मैट्रिक की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की भीड़ शहर में बढ़ने लगी है. परीक्षार्थी 24 मार्च तक चलने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों द्वारा रहने के लिए रूम की खोज की जा रही है. इधर, किराया पर लगाने वाले मकान मालिक सात दिन के लिए एक महीने का किराया वसूल रहे है. उल्लेखनीय है कि मैट्रिक की परीक्षा को लेकर जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. परीक्षार्थियों ने अनुमंडल पदाधिकारी से अनुचित किराया वसूलने वाले मकान मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










