ब्ीपीएससी परीक्षा आज तैयारी पूरी

Published at :14 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ब्ीपीएससी परीक्षा आज तैयारी पूरी

फोटो है 3 मेंकैप्सन- विद्यालय में लगाये गये बेंच खगडि़या. रविवार को होने वाली बीपीएससी की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला प्रशासन द्वारा पुलिस व दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. इधर, जिले में बनाये गये आठ परीक्षा केंद्रों पर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. परीक्षा के […]

विज्ञापन

फोटो है 3 मेंकैप्सन- विद्यालय में लगाये गये बेंच खगडि़या. रविवार को होने वाली बीपीएससी की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला प्रशासन द्वारा पुलिस व दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. इधर, जिले में बनाये गये आठ परीक्षा केंद्रों पर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. परीक्षा के बाबत जिलाधिकारी राजीव रोशन ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को तैनात रहने का निर्देश दिया. विद्यालय प्रशासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में बेंच व डेस्क की व्यवस्था की गयी है. बनाये गये आठ परीक्षा केंद्र डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. कोसी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 750, महिला कॉलेज में 400, जेएनकेटी इंटर स्कूल में एक हजार, एसआर हाइस्कूल में 450, आर्य कन्या हाइस्कूल में 400, एसएलडीएवी स्कूल में 600 , रोज वर्ड एकेडमी में 400, सीता राम मेमोरियल हाइस्कूल में 400 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर वीडियो ग्राफी भी करायी जायेगी. साथ ही दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों सहित पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन