फर्जी इपिक को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू, 9683 हैं डुप्लीकेट वोटर, आधार कार्ड से जुड़ेंगे सभी इपिक

खगड़िया: डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र को समाप्त करने के लिए सभी इपिक को आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा. आधार कार्ड बनाने में लोगों के सभी अंगुली तथा आंख की रेटिना की फोटो लिए जाते है. इसके निर्माण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होता है. इसलिए अब निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में इपिक कार्ड […]
इसलिए अब निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में इपिक कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की कवायद शुरू की है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय निर्वाचक नियमावली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम(एनइआर, पीएपी) शुरू की है. जिला स्तर पर इसका उद्घाटन गुरुवार को डीएम राजीव रोशन ने किया. जिला उप निर्वाचक पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फर्जी इपिक को समाप्त करने के लिए आधार कार्ड से जोड़ना है. शत-प्रतिशत मतदाता सूची का शुद्ध करना है तथा मतदाताओं की शिकायतों को एक निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित करना है.
इन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अब मतदाताओं के आधार कार्ड का नंबर अंकित किया जायेगा. इससे फर्जीवाड़ा बिल्कुल ही समाप्त हो जायेगा. इन्होंने बताया कि अभी 10 से 15 प्रतिशत लोगों काही आधार कार्ड बनाया गया है. इसमें तेजी लाने के लिए राज्य स्तर से ही निर्देश दिया गया है. इन्होंने बताया कि जुलाई तक 90 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बना कर उसका नंबर वोटर लिस्ट में शामिल किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










