सिंदूरदान से पहले लड़की को मंडप में छोड़ भागा दूल्हा

Updated at :13 Mar 2015 2:03 AM
विज्ञापन
सिंदूरदान से पहले लड़की को मंडप में छोड़ भागा दूल्हा

फोटो है 4 में कैप्सन : थाने में लड़की के परिजन खगडि़या. नगर थाना क्षेत्र के बलुवाही ठाकुर बाड़ी में जयमाला के बाद लड़की को सिंदूर दान करने से पहले मंडप में छोड़ कर दूल्हा फरार हो गया. जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग थाने पहुंच गये. जानकारी के अनुसार लड़की पक्ष के लोग मुंगेर […]

विज्ञापन

फोटो है 4 में कैप्सन : थाने में लड़की के परिजन खगडि़या. नगर थाना क्षेत्र के बलुवाही ठाकुर बाड़ी में जयमाला के बाद लड़की को सिंदूर दान करने से पहले मंडप में छोड़ कर दूल्हा फरार हो गया. जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग थाने पहुंच गये. जानकारी के अनुसार लड़की पक्ष के लोग मुंगेर के चंडी स्थान के पास के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि मुंगेर के रहने वाले दशरथ यादव ने अपने पुत्री का विवाह खगडि़या पटेल नगर निवासी अनील यादव के पुत्र संजीव कुमार के साथ तय किया था. लेकिन जय माल के बाद लड़का वहां से कोई बहाना बना कर निकलता चला. पहले तो लड़की के पक्ष के लोगों ने लड़के का कई घंटे तक इंतजार किया. बाद में सभी लोग थाने पहुंच गये. थाने में लड़की की मां सरिता देवी ने बताया कि लड़का पक्ष की तरफ से दहेज के स्वरूप दो लाख रुपया मांगा था. जिसे पूरा कर दिया गया. बाद में लड़का एक लाख रुपया और मांगने लगा. जिसे उनलोगों ने पूरा करने का समय मांगा. लेकिन लड़का वहां से भाग गया. नगर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि आवेदन पर सनहा दर्ज कर मामला की जांच की जा रही है. वैसे लड़के व लड़की के परिजनों के बीच समझौता किये जाने की बात भी सामने आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन