विधिज्ञ संघ गोगरी में चुनाव की तिथि मुकर्रर

Updated at :12 Mar 2015 11:03 PM
विज्ञापन
विधिज्ञ संघ गोगरी में चुनाव की तिथि मुकर्रर

गोगरी. सभी अटकलों के बाद विधिज्ञ संघ गोगरी में चुनाव कराने के लिए बार काउंसिल पटना के द्वारा हरी झंडी दे दी गयी है. आगामी चार अप्रैल को चुनाव होगा. चुनाव के लिए विधिज्ञ संघ गोगरी में अधिवक्ताओं की बैठक में मुख्य निर्वाची पदाधिकारी शिवशंकर मिश्र को व सहायक निर्वाची पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार व विजय […]

विज्ञापन

गोगरी. सभी अटकलों के बाद विधिज्ञ संघ गोगरी में चुनाव कराने के लिए बार काउंसिल पटना के द्वारा हरी झंडी दे दी गयी है. आगामी चार अप्रैल को चुनाव होगा. चुनाव के लिए विधिज्ञ संघ गोगरी में अधिवक्ताओं की बैठक में मुख्य निर्वाची पदाधिकारी शिवशंकर मिश्र को व सहायक निर्वाची पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार व विजय कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है. बता दें कि चुनाव 17 जनवरी को होना तय हुआ था. लेकिन बार काउंसिल पटना के द्वारा चुनाव को स्थगित कर दिया गया था. निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. मुख्य निवाची पदाधिकारी शिवशंकर मिश्र ने बताया कि नामांकन का कार्य 16 मार्च से 18 मार्च तक होगा. नामांकन पत्र की जांच 19 मार्च को, नामांकन वापसी की तिथि 20 मार्च को, नामांकन हेतु मतदाता सूची का प्रकाशन 14 मार्च को तथा चार अप्रैल को चुनाव व परिणाम घोषित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन