समय से एक घंटा 19 मिनट पहले खुली ट्रेन

Updated at :12 Mar 2015 11:03 PM
विज्ञापन
समय से एक घंटा 19 मिनट पहले खुली ट्रेन

यात्रियों को हुई परेशानीएसएस ने माना पहली बार हुई यह घटनाप्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय जंकशन पर से समय से पहले ट्रेन खुल जाने के कारण रेल यात्रियों को काफी कठिनाई हुई. स्टेशन पर यात्रियों के बीच गुरुवार को अफरा-तफरी मच गयी. रेल यात्री कभी पूछताछ कार्यालय तो कभी स्टेशन अधीक्षक कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे. सदर […]

विज्ञापन

यात्रियों को हुई परेशानीएसएस ने माना पहली बार हुई यह घटनाप्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय जंकशन पर से समय से पहले ट्रेन खुल जाने के कारण रेल यात्रियों को काफी कठिनाई हुई. स्टेशन पर यात्रियों के बीच गुरुवार को अफरा-तफरी मच गयी. रेल यात्री कभी पूछताछ कार्यालय तो कभी स्टेशन अधीक्षक कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे. सदर प्रखंड के कोठिया गांव निवासी एयरफोर्स के अधिकारी मुन्ना मंतोष ने बताया कि रांची से एनजीपी जाने वाली डाउन एक्सप्रेस 18629 समय से एक घंटा 19 मिनट पहले स्थानीय जंकशन से खुल गयी. उन्होंने बताया कि रांची-एनजीपी जाने वाली ट्रेन का निर्धारित समय टिकट पर 6 बज कर 56 मिनट संध्या में है. जबकि ट्रेन 5 बज कर 37 मिनट पर ही स्थानीय जंकशन से खुल गयी. मंतोष ने बताया कि वे स्टेशन की शिकायत पुस्तिका में पीएनआर नंबर 653 – 8875885 से संबंधित शिकायत दर्ज कराया है. इधर प्रभारी एसएस अरुण कुमार झा ने बताया कि वर्किंग टाइम टेबुल के हिसाब से ट्रेन आधे घंटे विलंब से खुली. इसका वर्किंग टाइम टेबुल के हिसाब से 5.10 बजे आगमन व 5.12 में प्रस्थान है. टाइम टेबुल विसंगति के कारण यात्रियों को परेशानी हुई. इसकी शिकायत वरीय अधिकारी से की जायेगी. यात्री के शिकायत को स्वीकार करते हुए बताया कि जीवन में ऐसी घटना पहली बार देखी है. इधर रेल यात्री बबलू सहनी ने भी एसएस को आवेदन देकर राशि रिफंड करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन