मैट्रिक परीक्षा को लेकर बनाये गये 24 केंद्र

प्रतिनिधि, खगडि़या17 से 24 मार्च तक आयोजित होनेवाली मैट्रिक की परीक्षा को लेकर जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. गोगरी अनुमंडल में जहां 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. वहीं सदर अनुमंडल में नौ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. कदाचार रोकने तथा परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी परीक्षा […]
प्रतिनिधि, खगडि़या17 से 24 मार्च तक आयोजित होनेवाली मैट्रिक की परीक्षा को लेकर जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. गोगरी अनुमंडल में जहां 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. वहीं सदर अनुमंडल में नौ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. कदाचार रोकने तथा परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर दो दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो-दो पुलिस पदाधिकारी, लाठी पाटी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावे प्रत्येक तीन परीक्षा केंद्र पर एक गश्ती दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. गोगरी अनुमंडल के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी को तथा सदर अनुमंडल में एडीएम एमएच रहमान को सुपर जोनल दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है. डीएम ने आदेश जारी कर सभी केंद्राधीक्षकों एवं दंडाधिकारी को परीक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक दिन खैरियत प्रतिवेदन भेजने, जांच के बाद ही परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराने तथा परीक्षा हॉल में वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. डीएम ने सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में बैच की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली में सुबह 9.30 से 12.45 तक तथा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से 5.15 तक परीक्षा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










