सभी मतदान केंद्रों पर 12 अप्रैल को शिविर

Updated at :12 Mar 2015 11:03 PM
विज्ञापन
सभी मतदान केंद्रों पर 12 अप्रैल को शिविर

खगडि़या. मतदाता सूची में छोटी-मोटी गड़बडि़यों को दूर करने के लिए आगामी 12 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सभी मतदाता केंद्रों पर शिविर लगाया जायेगा. जहां मतदाताओं से आवेदन लेकर उनकी शिकायत को दूर किया जायेगा. जिला उप निर्वाचक पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया ाकि प्रत्येक बूथ पर एक एक समूह का गठन किया […]

विज्ञापन

खगडि़या. मतदाता सूची में छोटी-मोटी गड़बडि़यों को दूर करने के लिए आगामी 12 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सभी मतदाता केंद्रों पर शिविर लगाया जायेगा. जहां मतदाताओं से आवेदन लेकर उनकी शिकायत को दूर किया जायेगा. जिला उप निर्वाचक पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया ाकि प्रत्येक बूथ पर एक एक समूह का गठन किया जायेगा. जिसमें बीएलओ राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य तथा स्थानीय एक कर्मी शामिल होंगे, जो मतदाता को जागरूक करेंगे. शिविर में जो भी शिकायत प्राप्त होगा, उसका निष्पादन किया जायेगा. इन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर गठित समूह का काम लोगों को जागरूक करना है व निर्वाचक के महत्व को बताना है. इन्होंने कहा कि 12 अप्रैल के बाद हर माह एक रविवार को मतदान केंद्र पर शिविर लगा कर लोगों से आवेदन लेकर उसका निराकरण किया जायेगा .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन