हत्या के आशंका से हलाके में दहशत

चौथम. थाना क्षेत्र के गुलडि़या सोहरवा गांव के बीच मकई खेत में बिखरे खून व शराब की बोतलें देख कर स्थानीय ग्रामीणों में अपराधियों द्वारा किसी की हत्या कर लाश गायब कर देने की आशंका है. इसकी सूचना स्थानीय गांवों को मिलते ही स्थल पर सैकड़ों ग्रामीण देखने पहुंचे. पंचायत के सरपंच रमेश यादव ने […]
चौथम. थाना क्षेत्र के गुलडि़या सोहरवा गांव के बीच मकई खेत में बिखरे खून व शराब की बोतलें देख कर स्थानीय ग्रामीणों में अपराधियों द्वारा किसी की हत्या कर लाश गायब कर देने की आशंका है. इसकी सूचना स्थानीय गांवों को मिलते ही स्थल पर सैकड़ों ग्रामीण देखने पहुंचे. पंचायत के सरपंच रमेश यादव ने भी हत्या की आशंका जतायी. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति की हत्या की आशंका की घटना स्थल से पुष्टि नहीं हो रही है. उन्होंने आशंका यह भी जताया कि हो सकता है असामाजिक तत्वों ने मुरगी या खस्सी को काट कर खाया हो. फिर भी पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










