शिक्षक के अभाव से जूझ रहा मध्य विद्यालय भैंसाडीह

Updated at :11 Mar 2015 11:03 PM
विज्ञापन
शिक्षक के अभाव से जूझ रहा मध्य विद्यालय भैंसाडीह

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय मध्य विद्यालय भैसाडीह मंे शिक्षकों के अभाव के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा धरातल पर नहीं उतर पा रही है. शिक्षकों के अभाव के कारण एक ही कमरे में तीन से अधिक वर्ग कक्ष के 100 से ज्यादा बच्चों को पढ़ाया जाता है. परिसर में तीप एसीआर व चार एसीआर के अतिरिक्त […]

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय मध्य विद्यालय भैसाडीह मंे शिक्षकों के अभाव के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा धरातल पर नहीं उतर पा रही है. शिक्षकों के अभाव के कारण एक ही कमरे में तीन से अधिक वर्ग कक्ष के 100 से ज्यादा बच्चों को पढ़ाया जाता है. परिसर में तीप एसीआर व चार एसीआर के अतिरिक्त नवनिर्मित भवन विद्यालय की शोभा बढा रही है. इसके कारण गुणवत्तपूर्ण शिक्षा महज फाइलों में ही दफन होकर रह गयी है. बुधवार को वर्ग कक्ष एक से आठ तक के नामांकित बच्चे 589 में 350 बच्चे उपस्थित थे.कहते हैं एचएम एचएम उमेश कुमार ने बताया कि शिक्षक की कमी है, जबकि बच्चों की उपस्थिति इस विद्यालय में 50-60 फीसदी नियमित रहती है. एमडीएम शुरू होते ही बच्चों की संख्या दुगुनी हो गयी है. शिक्षक का अभाव व बच्चों की अत्यधिक उपस्थिति के कारण पढ़ाने में शिक्षकों को कठिनाई होती है. शिक्षकों की कमी से बीइओ को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन