सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद, मरीज परेशान

Updated at :11 Mar 2015 11:03 PM
विज्ञापन
सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद, मरीज परेशान

खगडि़या. सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा बंद है. जानकारी के अनुसार जांच करने वाले चिकित्सक डॉ विजय कुमार के त्याग पत्र देने के बाद अल्ट्रासाउंड सेवा को बंद कर दिया गया. अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से मरीजों […]

विज्ञापन

खगडि़या. सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा बंद है. जानकारी के अनुसार जांच करने वाले चिकित्सक डॉ विजय कुमार के त्याग पत्र देने के बाद अल्ट्रासाउंड सेवा को बंद कर दिया गया. अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से मरीजों को शारीरिक व आर्थिक दोनों तरह की हानी पहुंची है. अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से महिलाओं को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं को अब प्रसव की स्थिति में भी निजी अल्ट्रासाउंड से अपना जांच करवाना पर रहा है. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड संचालक को नोटिस किया गया है. जिसमें उनके स्तर से जबाव आने पर इस मुद्दा पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. दूसरी तरफ सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड संचालक डॉ एच प्रसाद ने आइजीइ मेडिकल सिस्टम प्रबंधक को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया कि केंद्र का बिल 24 महीने से करीब 25 से 30 लाख रुपये बकाया रहने के कारण कार्य करने में कठिनाई हो रही है. इसलिए भुगतान प्राप्त होने तक केंद्र का कार्य स्थगित रहेगा. बताते चलें कि भुगतान लंबित रहने के कारण निजी स्तर से चल रहे, एक्स रे पिछले कई माह से बंद पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन