सोलर लाइट मामला : बढ़ेगी पंचायत कर्मियों की मुश्किलें

Updated at :10 Mar 2015 1:05 PM
विज्ञापन
सोलर लाइट मामला : बढ़ेगी पंचायत कर्मियों की मुश्किलें

खगड़िया: सोलर लाइट मामले में नया मोड़ आया है. राज्य सूचना आयुक्त ने डीएम से पूछा है कि चयनित कंपनी की जगह विभिन्न कंपनी का सोलर लाइट लगाने वाले पंचायत सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की गयी है. सोलर लाइट मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त बीके वर्मा ने उक्त जानकारी जिलाधिकारी […]

विज्ञापन
खगड़िया: सोलर लाइट मामले में नया मोड़ आया है. राज्य सूचना आयुक्त ने डीएम से पूछा है कि चयनित कंपनी की जगह विभिन्न कंपनी का सोलर लाइट लगाने वाले पंचायत सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की गयी है. सोलर लाइट मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त बीके वर्मा ने उक्त जानकारी जिलाधिकारी से मांगा है.

मिली जानकारी के मुताबिक जिला परिषद कार्यालय के पदाधिकारी के द्वारा आरटीआइ के तहत यह सूचना दी गयी है कि राज्य सरकार द्वारा चयनित कंपनी का सोलर लाइट जिले के किसी भी पंचायत में नहीं लगाया गया है. बीडीओ से प्राप्त रिपोर्ट के आलोक जिला परिषद के लोक सूचना पदाधिकारी ने इसी मामले यह सूचना दी है कि चिह्न्ति कंपनी का सोलर लाइट नहीं लगाने वाले पंचायत सचिवों के विरुद्ध योजना की राशि वसूली के लिए सर्टीफिकेट केस दर्ज कराया गया है.

सुनवाई के दौरान उपस्थित लोक सूचना पदाधिकारी ने आवेदक के साथ सूचना आयुक्त को यह जानकारी दी. जिस पर आयुक्त ने यह जानकारी डीएम से मांगी है कि सर्टीफिकेट केस दायर करने के अलावे क्या किसी दोषी कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की गयी है. जानकारी के मुताबिक पूरे जिले में करीब 50 से अधिक पंचायत सचिव पर सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया गया है. बीआरजीएफ तथा 13 वीं वित्त आयोग की राशि से कई पंचायतों में चयनित कंपनी की सोलर लाइट नहीं है. जिस कारण इन पर केस दर्ज किया है. कइयों पर प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई आरंभ नहीं की गयी है. ऐसे में आयोग ने इसकी जानकारी मांगी है. सूत्र बताते हैं कि आयोग के इस सवाल से दोषी पंचायत सचिव की मुश्किलें बढ़ सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन