मंजर को देख किसान हुए प्रफुल्लित

Updated at :08 Mar 2015 11:03 PM
विज्ञापन
मंजर को देख किसान हुए प्रफुल्लित

फोटो है .12 मेंकैप्सन: आम के पेड़ में लगे मंजरप्रतिनिधि, खगडि़याइस वर्ष आम व लीची के पेड़ में भर पुर मंजर आया है. जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, जबकि कृषक उम्मीद से ज्यादा इस वर्ष आम व लीची के मंजर उनकी खुशी दोगुनी कर दी है. वहीं विभिन्न प्रखंडों मे आम व लीची […]

विज्ञापन

फोटो है .12 मेंकैप्सन: आम के पेड़ में लगे मंजरप्रतिनिधि, खगडि़याइस वर्ष आम व लीची के पेड़ में भर पुर मंजर आया है. जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, जबकि कृषक उम्मीद से ज्यादा इस वर्ष आम व लीची के मंजर उनकी खुशी दोगुनी कर दी है. वहीं विभिन्न प्रखंडों मे आम व लीची के पेड़ पर मंजर काफी दिख रहा है. कहते हैं किसानबलूवाही निवासी किसान सूरज यादव ने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक मात्रा में आम व लीची के पेड़ पर मंजर आया है.अगर इसी तरह मंजर रहा तो निश्चित रुप से आम व लीची का उत्पादन अच्छा होगा. और किसानों के आमदनी का श्रोत भी बढ़ेगा . ऐसे कहा गया है कि जिस साल अत्यधिक मंजर पेड़ पर नजर आता है आंधी व तूफान भी आती है. अगर आंधी और तूफान से इसकी सुरक्षा हो जाये तो निश्चित रुप से उत्पादन अच्छा होगा.समय पर आम के जड़ों में दे पानीजिला कृषि समन्वयक निरंजन हजारी कहते हैं कि मंजर निकलने पर किसी भी प्रकार का दवा का छिड़काव नहीं करें, ना ही पेड़ को जड़ में पानी दें. जब मंजर में छोटे दाने के आकार जैसे शक्ल हो जाय तब किसानों को कीटनाशक, आधा एमएल, फफूंद नाशक आधा ग्राम व टॉनिक के रूप में आधा एमएल प्लानोफिक्स प्रति लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करना चाहिए. जिस डंठल पर टिकोला लगता है, इससे उसके ज्वांइट को मजबूरी मिलती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन