बकरी चरा रहे अधेड़ को मैजिक ने कुचला ,रेफर

प्रतिनिधि, बेलदौरथाना क्षेत्र के पचरासी गांव में ग्रामीण सड़क से गुजर रहे मैजिक वाहन ने एक अधेड़ को कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़े अधेड़ को ग्रामीणों ने पीएचसी पहुंचाया व परिजनों को मामले की सूचना दी. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर बोबिल फुलवडि़या गांव निवासी 60 […]
प्रतिनिधि, बेलदौरथाना क्षेत्र के पचरासी गांव में ग्रामीण सड़क से गुजर रहे मैजिक वाहन ने एक अधेड़ को कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़े अधेड़ को ग्रामीणों ने पीएचसी पहुंचाया व परिजनों को मामले की सूचना दी. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर बोबिल फुलवडि़या गांव निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र साह बकरी चराने के दौरान पचरासी गांव के ग्रामीण सड़क की बगल से गुजर रहे थे. इसी दौरान पचरासी गांव की ओर से आ रही मैजिक वाहन उक्त अधेड़ की दायी पैर को बुरी तरह से कुचल दिया. दर्द से छटपटाता अधेड़ घंटों अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़ा रहा. रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें उठा कर पीएचसी में भरती कराया व परिजनों को मामले की सूचना दी. होश में आते ही पीडि़त ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पीएचसी के चिकित्सक डॉ विनोद कुमार ने बताया कि घायल की दाहिने पैर की जांघ की हड्डी पूरी तरह चूर हो गयी है. प्राथमिक उपचार कर घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










