सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

Updated at :05 Feb 2015 9:02 PM
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

फोटो है 1 में कैप्सन- विलाप करते परिजनमहेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 107 खांरो धार के पास हुआ हादसा पूर्णिया में अपने संबंधी के यहां किसी कार्यक्रम में भाग लेकर बोलेरो से लौट रहे थे सभीप्रतिनिधि, चौथममहेशखूंट थाना क्षेत्र में एनएच 107 पर खांरो धार के पास हुए सड़क हादसे में तीन बच्चे की मौत […]

विज्ञापन

फोटो है 1 में कैप्सन- विलाप करते परिजनमहेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 107 खांरो धार के पास हुआ हादसा पूर्णिया में अपने संबंधी के यहां किसी कार्यक्रम में भाग लेकर बोलेरो से लौट रहे थे सभीप्रतिनिधि, चौथममहेशखूंट थाना क्षेत्र में एनएच 107 पर खांरो धार के पास हुए सड़क हादसे में तीन बच्चे की मौत हो गयी. वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार चौथम थाना क्षेत्र के पिपड़ा गांव निवासी सरोज सिंह पूर्णिया में अपने संबंधी के यहां किसी कार्यक्रम में भाग लेकर बोलेरो से लौट रहे थे. इसी दौरान खांरो धार के पास अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया. इससे बोलेरो गड्ढे में चली गयी और सरोज सिंह के 10 वर्षीय पुत्र छोटू, 12 वर्षीय पुत्री शिल्पी व एक वर्षीय बालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. हादसे में सरोज सिंह व उनकी पत्नी कुमारी गुड्डी बुरी तरह से जख्मी हो गयी. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि मृत बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इधर पिपरा गांव में घटना के बाद मातम छाया हुआ है. मृतक के घर पर कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन