बीएसएससी की परीक्षा 15 व 22 को

Updated at :04 Feb 2015 10:02 PM
विज्ञापन
बीएसएससी की परीक्षा 15 व 22 को

मुख्यालय में बनाये गये आठ परीक्षा केंद्रप्रतिनिधि, खगडि़या15 व 22 फरवरी को जिले में द्वितीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगिता (बिहार स्टाफ सलेक्शन कमीशन) परीक्षा द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में आठ परीक्षा केंद्र बनाया गया है. डीएम राजीव रोशन ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त ली जायेगी. परीक्षा […]

विज्ञापन

मुख्यालय में बनाये गये आठ परीक्षा केंद्रप्रतिनिधि, खगडि़या15 व 22 फरवरी को जिले में द्वितीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगिता (बिहार स्टाफ सलेक्शन कमीशन) परीक्षा द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में आठ परीक्षा केंद्र बनाया गया है. डीएम राजीव रोशन ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त ली जायेगी. परीक्षा एक पाली में ही आयोजित होगी. परीक्षा दिन के 11 बजे से 1.15 बजे तक होगी. उन्होंने बताया कि निष्पक्ष व स्वच्छ परीक्षा के संचालन व विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल व लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. कहां -कहां बनाया गया परीक्षा केंद्र मुख्यालय में आठ केंद्र पर परीक्षा होगी. परीक्षा को लेकर कोसी कॉलेज, महिला कॉलेज ,जेएनकेटी इंटर स्कूल, श्यामलाल राष्ट्रीय विद्यालय, सीताराम मेमोरियल उच्च विद्यालय सन्हौली, आर्य कन्या उच्च विद्यालय, एसएलडीएवी पब्लिक स्कूल, रोजवर्ड एकेडमी बछौता मोड़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. उड़नदस्ता दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति परीक्षा के सफल संचालन लिए उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता मो एमएच रहमान व पुलिस पदाधिकारी के रूप में सत्येंद्र कुमार को रेलवे लाइन के दक्षिण भाग के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए उड़नदस्ता बनाया गया है. रेलवे लाइन के उत्तर भाग के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए उपविकास आयुक्त मो अब्दुल बहाव अंसारी को उड़नदस्ता दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन