स्कूल ड्रेस में बच्चे आये स्कूल

प्रतिनिधि, बेलदौरस्कूली बच्चे स्कूल ड्रेस में ही स्कूल आना सुनिश्चित करें. तब जाकर ही स्कूली बच्चों के बीच पनप रही गरीबी -अमीरी के विषमताओं को दूर किया जा सकता है. उक्त बातें प्रमुख अनिल कुमार यादव ने बुधवार को मिडिल स्कूल पिरनगरा में पोशाक राशि वितरण के मौके पर कही. स्कूल के एचएम मुकुंद कुमार […]
प्रतिनिधि, बेलदौरस्कूली बच्चे स्कूल ड्रेस में ही स्कूल आना सुनिश्चित करें. तब जाकर ही स्कूली बच्चों के बीच पनप रही गरीबी -अमीरी के विषमताओं को दूर किया जा सकता है. उक्त बातें प्रमुख अनिल कुमार यादव ने बुधवार को मिडिल स्कूल पिरनगरा में पोशाक राशि वितरण के मौके पर कही. स्कूल के एचएम मुकुंद कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल के नामांकित 1287 छात्र- छात्राओं में से इस योजना के तहत 875 छात्र- छात्राओं के बीच इस राशि के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. छात्र- छात्राओं के बीच 46 हजार 34 सौ रुपये वितरित किये जायेंगे. वहीं सीओ संजय कुमार सिंह व बीइओ शंकर साह ने प्राइमरी स्कूल दक्षिणी टोला पिरनगरा में राशि का वितरण किया. मौके पर पिरनगरा मिडिल स्कूल के शिक्षक जवाहर प्रसाद यादव, शिक्षिका नीलम प्रथम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










