शिक्षक के विरोध में सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे

चौथम: जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय सोनवर्षा घाट के छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी शिक्षक को विभागीय अधिकारी द्वारा पुन: इसी विद्यालय में पदस्थापित करने के विरोध में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को एनएच 107 को जाम कर दिया. आक्रोशित छात्र- छात्राओं ने सड़कों पर टायर जला कर आरोपी […]
चौथम: जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय सोनवर्षा घाट के छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी शिक्षक को विभागीय अधिकारी द्वारा पुन: इसी विद्यालय में पदस्थापित करने के विरोध में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को एनएच 107 को जाम कर दिया.
आक्रोशित छात्र- छात्राओं ने सड़कों पर टायर जला कर आरोपी शिक्षक को हटाने की मांग कर रहे थे. वहीं विद्यालय में व्याप्त कु व्यवस्था के विरोध में प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी किया.छात्र -छात्राओं ने विद्यालय में कैंटीन असुविधा, अस्थायी आवासीय सुविधा, शुद्ध पेयजल, अपने परिवार वालों से बात करने के लिए मोबाइल सुविधा नहीं मिलने आदि की मांग को लेकर स्कूल प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.
स्कूली बच्चों अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सुबह नौ बजे से ही सड़क पर उतर आये थे. जाम की सूचना पर बीडीओ मुकेश कुमार रजक, सीओ रमण प्रसाद वर्मा, थानाध्यक्ष शशि कुमार, प्राचार्य प्रदीप कुमार सिन्हा ने छात्रों के साथ पांच घंटे तक वार्ता क्रम जारी रखा, लेकिन छात्र- छात्रा मांग मानने के लिए विद्यालय के अध्यक्ष डीएम के आने पर ही जाम तोड़ने पर अडिग रहे. डीएम के निर्देश पर एसडीओ सुनील कुमार यादव, एएसपी द्वारा छात्रों को आरोपी शिक्षक को हटाने सहित विद्यालय की सारी कु व्यवस्था पर सकारात्मक पहल के आश्वासन पर पांच घंटे पर जाम टूटा. जाम से जांच घंटे तक यात्री फंसे रहे. छात्रों ने स्वास्थ्य सुविधा के लिए रोगियों के गाडि़यों को आने जाने में छूट दे रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










