नियोजित शिक्षक संघ की बैठक

प्रतिनिधि, बेलदौर नियोजित प्रखंड शिक्षक संघ की बैठक स्थानीय गांधी इंटर स्कूल में हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंकर कुमार ने की. बैठक में संगठन के एकता व मजबूती पर बल दिया. इसके अलावा संघ के प्रदेश अध्यक्ष व सरकार के बीच गत दिनों हुई वार्ता को शिक्षक हित में बताते हुए कहा […]
प्रतिनिधि, बेलदौर नियोजित प्रखंड शिक्षक संघ की बैठक स्थानीय गांधी इंटर स्कूल में हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंकर कुमार ने की. बैठक में संगठन के एकता व मजबूती पर बल दिया. इसके अलावा संघ के प्रदेश अध्यक्ष व सरकार के बीच गत दिनों हुई वार्ता को शिक्षक हित में बताते हुए कहा कि सरकार मांग के प्रति गंभीर है. संघ के नीतियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा गया कि आज एकता का परिणाम है कि सरकार हमलोगों के समस्याओं के प्रति गंभीरता दिखा रही है. बैठक में जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कहा कि चट्टानी एकता के बगैर कोई भी अधिकार नहीं मिलता है. बैठक में संघ के जिला सचिव मो अशफाक खां, प्रखंड सचिव प्रभात कुमार, मणिकांत सिंह, जवाहर सिंह, रविश कुमार, हेमलता कुमारी, पूनम, किरण आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










