बगैर फोरेंसिक जांच के ही दे दी रिपोर्ट

-मामला गोगरी में स्वर्ण व्यवसायी के घर हुए विस्फोट का मालप्रतिनिधि, गोगरीथाना क्षेत्र के पॉश इलाके में बीते शनिवार की देर संध्या हुए विस्फोट का मानक बगैर सटीक जांच के ही तय कर लिया गया. पुलिस ने इस विस्फोट की जांच फोरेंसिक टीम से कराने की जरूरत नहीं समझी. जबकि रविवार की सुबह पुलिस वालों […]
-मामला गोगरी में स्वर्ण व्यवसायी के घर हुए विस्फोट का मालप्रतिनिधि, गोगरीथाना क्षेत्र के पॉश इलाके में बीते शनिवार की देर संध्या हुए विस्फोट का मानक बगैर सटीक जांच के ही तय कर लिया गया. पुलिस ने इस विस्फोट की जांच फोरेंसिक टीम से कराने की जरूरत नहीं समझी. जबकि रविवार की सुबह पुलिस वालों ने गीजर फटने की पुष्टि भी कर दी. सवाल यह है कि आखिर यह सब कैसे हो गया. जबकि घर वाले एवं पुलिस अधिकारी के विस्फोट पर दिये गये मंतव्य में विरोधाभास है. स्वर्ण व्यवसायी प्रशांत महेंशरिया का कहना है कि उनके घर का गीजर फटा था. जबकि एसडीपीओ संतोष झा का कहना है कि रूम हिटर फटा था. लोगों का कहना है कि विस्फोट की विधिवत जांच होनी चाहिए थी, लेकिन यहां तो जांच के पहले ही विस्फोट किस चीज हुई इसका मानक भी तय कर दिया गया. जो कि पूरे घटना क्रम को सवालों के घेरे में ही छोड़ देने जैसा है. बहरहाल देखना यह है कि पुलिस इस मामले की जांच करती है या फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल कर छोड़ देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










