वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल टला

Updated at :01 Feb 2015 11:03 PM
विज्ञापन
वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल टला

-सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव व बिहार आइटी सेवा संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता-सेवा स्थायी व सम्मानजनक वेतन समेत छह सूत्री मांगों पर बनी सहमति-सोमवार से सभी कार्यपालक सहायक व आइटी सहायक लौटेंगे काम परप्रतिनिधि, खगडि़याबिहार आईटी सेवा संघ के आह्वान पर दो फरवरी से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल तत्काल वापस ले लिया […]

विज्ञापन

-सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव व बिहार आइटी सेवा संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता-सेवा स्थायी व सम्मानजनक वेतन समेत छह सूत्री मांगों पर बनी सहमति-सोमवार से सभी कार्यपालक सहायक व आइटी सहायक लौटेंगे काम परप्रतिनिधि, खगडि़याबिहार आईटी सेवा संघ के आह्वान पर दो फरवरी से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल तत्काल वापस ले लिया गया है. संघ के प्रतिनिधियों एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव के साथ हुई वार्ता के बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई है. प्रदेश अध्यक्ष ने संघ के सभी अध्यक्षों को वार्ता से संबंधित एक पत्र प्रेषित किया है. इसमें कहा गया है कि संघ के प्रतिनिधियों एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव के साथ छह सूत्री मांगों के समर्थन में वार्ता हुई. इसमें स्थायी नौकरी व वेतनमान शामिल है. इधर, प्रदेश अध्यक्ष के हवाले से मीडिया प्रभारी कृष्णमुरारी कुमार व अध्यक्ष राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से बताया कि सेवा स्थायी व सम्मानजनक वेतन समेत छह सूत्री मांगों पर सहमती बनी है. इस सबंध में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन, सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने ज्ञापांक 85 दिनांक 31 जनवरी 2015 के माध्यम से संघ को पत्र भी दिया है. जिसके उपरांत राज्य आह्वान पर हड़ताल वापस ले लिया गया है. इधर, मीडिया प्रभारी कृष्णमुरारी कुमार ने एक बयान जारी कर बताया कि कार्यपालक सहायक एवं आईटी सहायक की चट्टानी एकता से संघ को यह कामयाबी मिली है. अध्यक्ष राजीव रंजन व अंकेक्षक पुरूषोत्तम कुमार ने कहा कि आइटी सेवा संघ राज्य सरकार को सहायोग करने में विश्वास रखती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन