व्यक्ति विशेष की पार्टी है जदयू : उपेंद्र

– टाउन हॉल में रालोसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितफोटो है 3 व 4 में कैप्सन : केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता व कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, खगडि़यासूबे में सत्तासीन जदयू व्यक्ति विशेष की पार्टी बन कर रह गयी है. जदयू अब गलबहियां लगाने को मजबूर हैं. उनका मंसूबा कभी पूरा नहीं […]
– टाउन हॉल में रालोसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितफोटो है 3 व 4 में कैप्सन : केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता व कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, खगडि़यासूबे में सत्तासीन जदयू व्यक्ति विशेष की पार्टी बन कर रह गयी है. जदयू अब गलबहियां लगाने को मजबूर हैं. उनका मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा. क्योंकि केंद्र की एनडीए सरकार चट्टान के तरह खड़ी है. उक्त बातें रविवार को स्थानीय टाउन हॉल में एक दिवसीय रालोसपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कही. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पिछड़े हुए राज्यों को शिक्षा सहित तकनीकी को बढ़ावा दे रही है. और बिहार सरकार जवाहर नवोदय विद्यालय तथा प्राइमरी स्कूलों को जमीन उपलब्ध नहीं कराते हुए छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवंटित राशि को बिहार सरकार विकास योजना में खर्च नहीं कर पा रही है. कुछ विभाग में खर्च करती भी है तो उसमें भ्रष्टाचार में डूबा हुआ रहता, केंद्र सरकार की राशि को बिहार सरकार मनरेगा में पानी की तरह खर्च कर रही है. लेकिन धरातल पर काम नहीं दिखता है. उन्होंने रालोसपा कार्यकर्ता को केंद्र सरकार की योजना की अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की जरूरत बताया ताकि आगामी विधान सभा चुनाव में एनडीए सरकार भारी बहुमत मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










