गंगा की उपधारा में बनेगा स्टील पाइल ब्रिज

Updated at :31 Jan 2015 11:03 PM
विज्ञापन
गंगा की उपधारा में बनेगा स्टील पाइल ब्रिज

पुल की खबर के लिए इनपुट बॉक्स में लगाने का कष्ट करेंगे.परबत्ता. प्रखंड के दक्षिणी छोर पर अगुवानी- सुलतानगंज घाट के बीच फोर लेन पुल का निर्माण मार्च के प्रथम सप्ताह तक वास्तविक कार्य शुरू हो जायेगा. इसके लिए निर्माण के लिए चयनित कंपनी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी ने विभिन्न लोकेशन पर कैंप लगाने का […]

विज्ञापन

पुल की खबर के लिए इनपुट बॉक्स में लगाने का कष्ट करेंगे.परबत्ता. प्रखंड के दक्षिणी छोर पर अगुवानी- सुलतानगंज घाट के बीच फोर लेन पुल का निर्माण मार्च के प्रथम सप्ताह तक वास्तविक कार्य शुरू हो जायेगा. इसके लिए निर्माण के लिए चयनित कंपनी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी ने विभिन्न लोकेशन पर कैंप लगाने का काम तेजी पर है. इन सब के साथ-साथ निर्माण कार्य को गति देने के लिए गंगा की सहधारा में कंपनी द्वारा स्टील पाइल ब्रिज निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होगा. इसके लिए पाइलिंग तथा लेवल का काम शुरू कर दिया गया है. शनिवार को कंपनी के सर्वे इंजीनियर जितेंद्र कुमार ठाकुर तथा राजेंद्र कुमार ने कार्य स्थल पर बताया कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. गंगा की मुख्य धारा तथा उपधारा के बीच दियारा क्षेत्र में पाइलिंग तथा अन्य कार्य करने के लिए बड़े बड़े क्रेन तथा मशीनों को दियारा ले जाने के लिए उपधारा में स्टील पाइल ब्रिज बनाया जायेगा इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन