पंचायत उपचुनाव में नाम निर्देशन आरंभ

परबत्ता. प्रखंड के वैसा पंचायत के मुखिया पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है, जो छह फरवरी तक चलेगा. इसके साथ ही तेमथा करारी पंचायत के वार्ड संख्या 13 के सदस्य तथा बंदेहरा के वार्ड संख्या 8, कुल्हडि़या के वार्ड संख्या 6 तथा तेमथा करारी के वार्ड संख्या 11 के […]
परबत्ता. प्रखंड के वैसा पंचायत के मुखिया पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है, जो छह फरवरी तक चलेगा. इसके साथ ही तेमथा करारी पंचायत के वार्ड संख्या 13 के सदस्य तथा बंदेहरा के वार्ड संख्या 8, कुल्हडि़या के वार्ड संख्या 6 तथा तेमथा करारी के वार्ड संख्या 11 के पंच पद के लिए भी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सभी पदों पर नाम निर्देशन की संवीक्षा 9 फरवरी को, वापसी की तिथि 11 फरवरी को रखी गयी है. 01 मार्च को यदि आवश्यक होगा तो मतदान कराया जायेगा तथा 02 मार्च को मतों की गणना करायी जायेगी. मतगणना का कार्य किसान भवन में कराया जायेगा. वैसा के मुखिया, तेमथा करारी बंदेहरा तथा कुल्हडि़या के पंच सदस्य पद अनारक्षित हैं. वहीं तेमथा करारी वार्ड संख्या 13 का सदस्य पद पिछड़ा ावर्ग के के लिए आरक्षित है. वैसा पंचायत के मुखिया पद के लिए नामांकन के पहले दिन मनीष कुमार, जय प्रकाश प्रसाद, चंद्रशेखर यादव ने नाजिर रसीद कटाया तथा नाम निर्देशन शुल्क जमा किया. अन्य रिक्त पदों के लिए अब तक कोई रसीद नहीं कटाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










