अलौली को अनुमंडल बनाने को लेकर सर्वदलीय भूख हड़ताल

Updated at :31 Jan 2015 10:03 PM
विज्ञापन
अलौली को अनुमंडल बनाने को लेकर सर्वदलीय भूख हड़ताल

अलौली. प्रखंड मुख्यालय के समक्ष शनिवार को अलौली को अनुमंडल बनाने को लेकर फरकिया विकास संघर्ष अभियान के बैनर तले दो दिवसीय सर्वदलीय भूख हड़ताल शुरू हुआ. सभा की अध्यक्षता करते हुए अभियान के अध्यक्ष सह भाकपा माले नेता किरण देव यादव ने की. सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता राम चंद्र […]

विज्ञापन

अलौली. प्रखंड मुख्यालय के समक्ष शनिवार को अलौली को अनुमंडल बनाने को लेकर फरकिया विकास संघर्ष अभियान के बैनर तले दो दिवसीय सर्वदलीय भूख हड़ताल शुरू हुआ. सभा की अध्यक्षता करते हुए अभियान के अध्यक्ष सह भाकपा माले नेता किरण देव यादव ने की. सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता राम चंद्र यादव ने कहा कि अलौली को अनुमंडल बनने से फरकिया का सर्वांगीण विकास होगा तथा महादलित मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे. राजद नेता दिनेश साह ने कहा कि उक्त सवालों को लेकर फरकिया से 25 हजार हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल को भेजा गया. वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने आंदोलन को तेज करने का आह्वान फरकिया वासियों से किया. सभा को कम्यूनिस्ट पार्टी के बूचन आजाद, लोजपा नेता मो फरीदी, रालोसपा नेता विजय सिंह, राकांपा नेता रंधीर वर्मा, संजय सिंह, राजद अध्यक्ष गजेंद्र हिमांशु, जदयू नेता उमेश यादव, भाजपा नेता ओम प्रकाश साह, सिकंदर शर्मा, महादलित सेवा संघ के नेता राजेश सदा, जन अभियान के सुभाष चंद्र जोशी, वकील साह, सुलेखा प्रसाद यादव, मुखिया कंपनी मंडल, उप मुखिया प्रमोद यादव, अजय पासवान, शिवधारी ठाकुर आदि ने भागीदारी देकर एक जुटता का इजहार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन