एलआइसी अभिकर्ताओं ने मनाया विश्राम दिवस

Updated at :31 Jan 2015 10:03 PM
विज्ञापन
एलआइसी अभिकर्ताओं ने मनाया विश्राम दिवस

फोटो है 4 में कैप्सन : विश्राम दिवस में भाग लेते एलआइसी के अभिकर्ता.प्रतिनिधि, खगडि़याशहर के जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय विश्राम दिवस आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने की. उन्होंने कहा कि इस मौके पर जीवन बीमा कार्यालय के सभी कार्य ठप कर दिये […]

विज्ञापन

फोटो है 4 में कैप्सन : विश्राम दिवस में भाग लेते एलआइसी के अभिकर्ता.प्रतिनिधि, खगडि़याशहर के जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय विश्राम दिवस आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने की. उन्होंने कहा कि इस मौके पर जीवन बीमा कार्यालय के सभी कार्य ठप कर दिये गये और कार्यालय के मुख्य द्वार पर विश्राम दिवस का आयोजन किया गया है. उन्होंने इस दिवस पर उपस्थित अभिकर्ताओं को एकजुटता का परिचय देने की बात कही. उन्होंने कहा कि अभिकर्ता की एकजुटता पर ही अभिकर्ताओं का भला होगा. उन्होंने कहा कि अभिकर्ता दिन-रात एक कर शाखा को ग्राहक के साथ राजस्व देती है और उसे ही शाखा प्रबंधक के द्वारा उपेक्षित बात कही जाती है, जो संघ को बरदाश्त नहीं है. उक्त अवसर पर बबन कुमार, केदार चौरसिया, हिटलर यादव, हरेराम मंडल, मुरारी प्रसाद, रामचंद्र पासवान, सुबोध कुमार, सुरेंद्र राम, देव करण पोद्दार सहित अभिकर्ताओं ने इस विश्राम दिवस में भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन