रालोसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, तैयारी पूरी

फोटो है 1 में कैप्सन : प्रेस वार्ता को संबोधित करते रालोसपा जिलाध्यक्ष.राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लेंगे भागप्रतिनिधि, खगडि़याराष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा स्थानीय टाउन हॉल में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को आयोजित किया जायेगा. उक्त बातें शनिवार को रालोसपा के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तुरंती प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि […]
फोटो है 1 में कैप्सन : प्रेस वार्ता को संबोधित करते रालोसपा जिलाध्यक्ष.राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लेंगे भागप्रतिनिधि, खगडि़याराष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा स्थानीय टाउन हॉल में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को आयोजित किया जायेगा. उक्त बातें शनिवार को रालोसपा के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तुरंती प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा कई राज्य के पार्टी पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें बिहार की गिरती व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार, अफसरशाही सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीति सामाजिक ताकत को स्थापित किया जायेगा और उसी के अनुरूप चुनाव की तैयारी की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता परिवार के विलय की संभावना एक अनैतिक एवं पुन: जंगल राज की स्थापना का आगाज होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनके मंसूबे पर जनता पानी फेरने का तैयार है. मौके पर मीडिया प्रभारी पंकज कुशवाहा, कैलाश वर्मा, शकील खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










