तीन दिवसीस खेल टूर्नामेंट आयोजित

Updated at :31 Jan 2015 12:02 AM
विज्ञापन
तीन दिवसीस खेल टूर्नामेंट आयोजित

चौथम. प्रखंड के करूआ मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र खगडि़या के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को हुआ. इसका आयोजन सवेरा उत्थान क्लब रूपनी द्वारा किया गया है. वॉलीबॉल खेल में यूनाइटेड यूथ क्लब चौथम ने विजयी घोषित हुए. विजेयता टीम के कप्तान आशुतोष सिन्हा ने शील्ड पर […]

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड के करूआ मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र खगडि़या के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को हुआ. इसका आयोजन सवेरा उत्थान क्लब रूपनी द्वारा किया गया है. वॉलीबॉल खेल में यूनाइटेड यूथ क्लब चौथम ने विजयी घोषित हुए. विजेयता टीम के कप्तान आशुतोष सिन्हा ने शील्ड पर कब्जा जमाया. वहीं उप विजेता टीम सवेरा उत्थान क्लब के कप्तान राज कुमार पासवान ने उप विजेता शील्ड लेकर संतोष किया. वॉलीबॉल मैच के मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार चंदन कुमार ने हासिल किया. वहीं कबड्डी टूर्नामेंट में नन्हीं सेल्फ डवलपमेंट सोसाइटी रूपनी ने शील्ड पर कब्जा जमाया. विजेयता टीम के कप्तान धर्मदेव कुमार का खेल प्रदर्शन काफी रोचक रहा. वहीं कबड्डी सीरीज खेल के उप विजेता सहारा युवा क्लब करूआ रहा. वहीं इस प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता टीम प्रखंड उपप्रमुख सोनी देवी व एनवाइके के लेखापाल बीएल यादव ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता के निर्णायक अशोक कुमार सिंंह एवं पवन कुमार सिंंह के निर्देशन में पुरस्कार का वितरण किया गया. खेल संचालन में विभाष कुमार सुमन, एनवाइके जितेंद्र पासवान, सवेरा उत्थान क्लब के सचिव ओम प्रकाश गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन