अनुसूचित जाति में बढ़ेगा भाजपा का जनाधार: पासवान

Updated at :31 Jan 2015 12:02 AM
विज्ञापन
अनुसूचित जाति में बढ़ेगा भाजपा का जनाधार: पासवान

-भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा की बैठक आयोजितफोटो है 5 में कैप्सन : बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष खगडि़या. स्थानीय भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोरचा के जिलाध्यक्ष दिनकर पासवान ने किया. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने राजेंद्र पासवान को भाजपा अनुसूचित जाति […]

विज्ञापन

-भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा की बैठक आयोजितफोटो है 5 में कैप्सन : बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष खगडि़या. स्थानीय भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोरचा के जिलाध्यक्ष दिनकर पासवान ने किया. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने राजेंद्र पासवान को भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि श्री पासवान को भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष बनाने से जिला की प्रदेश में भागीदारी बढ़ी है तथा पार्टी का जनाधार अनुसूचित जाति में बढ़ेगा. अनुसूचित जाति मोरचा के प्रदेश मंत्री मोहन मल्लिक ने कहा कि अनुसूचित जाति मोरचा जिले में 10 हजार सदस्य बनायेगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जाकर सदस्य बनायेंगे. भाजपा जिला सदस्यता प्रभारी राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ इंद्र भूषण कुशवाहा ने कहा कि जिले में दो लाख भाजपा के सदस्य बनाये जायेंगे. इस सदस्यता के लिए भाजपा कार्यकर्ता 4, 5 व 6 फरवरी को अपने अपने बूथ पर घर घर घूम कर 250 सदस्य बनायेंगे. मौके पर मंत्री ऋषि राज पासवान, सुशीला देवी, उपाध्यक्ष रमेश सरपंच, सोनाली कुमारी, सुनेना कुमारी, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार पासवान, प्रखंड अध्यक्ष राम विकास पासवान, विजय पासवान, कुंदन पासवान, डेजी कुमारी, विभिषण पासवान, राजू पासवान, अमित पासवान, विकास पासवान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन