केंद्र में चल रहा सीडीपीओ कार्यालय

प्रखंड मुख्यालय परिसर में बना केंद्र पसराहा. प्रखंड क्षेत्र में जहां दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे खुले आसमान के बीच पढ़ने को मजबूर है. वहीं परबत्ता पंचायत अंतर्गत वार्ड (नौ) में बना आंगनबाड़ी केंद्र जो प्रखंड मुख्यालय परिसर ने 13वीं वित आयोग योजना संख्या 01/2011-2012 के प्राक्कलित राशि 4.66 लाख के लागत से निर्माण कराया […]
प्रखंड मुख्यालय परिसर में बना केंद्र पसराहा. प्रखंड क्षेत्र में जहां दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे खुले आसमान के बीच पढ़ने को मजबूर है. वहीं परबत्ता पंचायत अंतर्गत वार्ड (नौ) में बना आंगनबाड़ी केंद्र जो प्रखंड मुख्यालय परिसर ने 13वीं वित आयोग योजना संख्या 01/2011-2012 के प्राक्कलित राशि 4.66 लाख के लागत से निर्माण कराया गया था. भवन का कार्य पूर्ण होने के समय से ही प्रखंड बाल विकास परियोजना विभाग अपने कब्जे में लेकर उसमें अपना कार्यालय खोल दिया. बच्चों के पठन-पाठन के लिए बनाये गये भवन में बच्चे को कभी भी पढ़ना नसीब नहीं हुआ. मामले में लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर बने भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चलाये जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










