नियोजन शिक्षकों को वेतन वृद्धि की उम्मीद

Updated at :29 Jan 2015 10:02 PM
विज्ञापन
नियोजन शिक्षकों को वेतन वृद्धि की उम्मीद

परबत्ता. प्रखंड के नियोजित शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन मिलने की प्रक्रिया में अब एक नयी उम्मीद जुड़ने वाली है. बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशक आरबी चौधरी के एक पत्र का हवाला देते हुए नियोजित प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि 30 दिसंबर को बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचा के प्रतिनिधियों […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के नियोजित शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन मिलने की प्रक्रिया में अब एक नयी उम्मीद जुड़ने वाली है. बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशक आरबी चौधरी के एक पत्र का हवाला देते हुए नियोजित प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि 30 दिसंबर को बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचा के प्रतिनिधियों के साथ उनके मांग पत्र पर विचार विमर्श के बाद सहमति बनी है.

इसमें यह सहमति बनी है कि इस विषय पर अन्य राज्यों दिये जा रहे वेतन के अध्ययन कर एक माह के अंदर सरकार के समक्ष उपस्थापित किया जायेगा. इसके बाद पुन: शिक्षक संघर्ष मोरचा के साथ बैठक आयोजित की जायेगी. इस बैठक में किसी न किसी प्रकार के निर्णय पर पहंुचा जा सकेगा. अब यह वक्त पूरा होने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन