डीडीटी छिड़काव की मिली जानकारी

Updated at :27 Jan 2015 10:03 PM
विज्ञापन
डीडीटी छिड़काव की मिली जानकारी

फोटो है 14 मेंकैप्सन- प्रशिक्षण देते डीपीओ खगडि़या. स्थानीय सदर अस्पताल में मंगलवार को कालाजार उन्मूलन को लेकर एसएफडब्ल्यू तथा केयर इंडिया टीम के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन केयर इंडिया के डीपीओ राकेश कुमार ने किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिभागी […]

विज्ञापन

फोटो है 14 मेंकैप्सन- प्रशिक्षण देते डीपीओ खगडि़या. स्थानीय सदर अस्पताल में मंगलवार को कालाजार उन्मूलन को लेकर एसएफडब्ल्यू तथा केयर इंडिया टीम के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन केयर इंडिया के डीपीओ राकेश कुमार ने किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिभागी को कालाजार उन्मूलन के लिए डीडीटी छिड़काव की भूमिका की जानकारी दी. वहीं प्रशिक्षक श्री राकेश ने डीडीटी छिड़काव के गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा छिड़काव को प्रभावी बनाने हेतु प्रायोगिक रूप से विधिवत कार्यशाला का भी आयोजन किया गया. साथ ही श्री कुमार ने कालाजार से बचाव के लिए डीडीटी को पूर्ण प्रभावी बनाने के लिए तकनीक तथा कार्यशैली की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षुओं को दी. उन्होंने कालाजार से बचाव के लिए घर में डीडीटी छिड़काव करने की जानकारी दी. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एमओ डॉ हरी नारायण सिंह, डीएमओ डॉ विजय कुमार, एमआइ डॉ सुधीर सिंह आदि ने प्रशिक्षणार्थियों को कई जानकारी दी. वही मौके पर लिंक वर्कर गोपाल कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु कुमार, श्रवण कुमार, दीपक कुमार, राजीव, संजय कुमार तथा केटीएस अरुण कुमार, ओम प्रकाश कुमार, विनोद कुमार, मनीष, राजेश, कैंप इंचार्ज अनिल कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन