सड़क हादसे में जदयू नेता का निधन

गोगरी : चर्चित समाजसेवी व जदयू नेता सह अधिवक्ता चंद्र दीपक सिन्हा उर्फ गणेश सिन्हा का असामयिक निधन हो गया. वे 55 वर्ष के थे. जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को देवघर से लौटने के क्रम में थाना बिहपुर के पास वे सड़क हादसे के शिकार हो गये. दुर्घटना में उनके हाथ की हड्डी टूट […]
गोगरी : चर्चित समाजसेवी व जदयू नेता सह अधिवक्ता चंद्र दीपक सिन्हा उर्फ गणेश सिन्हा का असामयिक निधन हो गया. वे 55 वर्ष के थे. जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को देवघर से लौटने के क्रम में थाना बिहपुर के पास वे सड़क हादसे के शिकार हो गये. दुर्घटना में उनके हाथ की हड्डी टूट गयी थी, जिसके इलाज के दौरान हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गयी. जिनका दाह संस्कार गोगरी गंगा घाट में सोमवार को किया गया. मालूम हो स्व. गणेश सिन्हा लक्ष्मीनगर स्टेट के वारिस थे. जो वर्तमान में जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला सचिव थे. उनके निधन पर जदयू के नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टी को गहरा झटका लगने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










