डांस देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

-स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनफोटो है 5 व 6 मेंकैप्सन- दीप प्रज्वलित करते जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे. प्रतिनिधि, खगडि़यासदर प्रखंड के मध्य विद्यालय रामगंज संसारपुर में स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला परिषद शिक्षा समिति […]
-स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनफोटो है 5 व 6 मेंकैप्सन- दीप प्रज्वलित करते जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे. प्रतिनिधि, खगडि़यासदर प्रखंड के मध्य विद्यालय रामगंज संसारपुर में स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला परिषद शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ विद्यानंद दास, डॉ पीएन पंडित, प्राचार्य किशोर पासवान, मुखिया राम विलास महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उदघाटन के बाद स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. विद्यालय के पांचवीं वर्ग के छात्रा अंजू, प्रियंका, रिपू ने भी एक से बढ़ कर एक रिर्काडिंग डांस किया. मौके पर प्रो अर्जुन झा ने उपस्थित लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी. वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व तथा प्रतिभावान छात्रों को मिलने वाली सम्मान की जानकारी दी. मौके पर विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राओं के साथ ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










