एक ही जगह दो योजना से बन रहा है कलामंच

शिकायत पर मिला जांच का आश्वासन, नहीं हुई कार्रवाईभाजपा जिलाध्यक्ष ने लगाया जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप प्रतिनिधि, खगडि़याबिहार में जंगलराज का टेलर शुरू है. जिले में भी कई उदाहरण सामने हैं. जिस जिला में जन प्रतिनिधियों का ही सम्मान न हो. उस जिले के आम जनों की बात करना बेकार है. उक्त बातें कहते […]
शिकायत पर मिला जांच का आश्वासन, नहीं हुई कार्रवाईभाजपा जिलाध्यक्ष ने लगाया जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप प्रतिनिधि, खगडि़याबिहार में जंगलराज का टेलर शुरू है. जिले में भी कई उदाहरण सामने हैं. जिस जिला में जन प्रतिनिधियों का ही सम्मान न हो. उस जिले के आम जनों की बात करना बेकार है. उक्त बातें कहते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने बताया कि सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी को जहांगीरा गांव में भगवती स्थान की जमीन पर दो योजना से बन रहे दो कला मंच में से एक को रोकने का आग्रह किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया. लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. उन्होंने जिलाधिकारी से विधायक द्वारा अनुशंसित मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना से बनने वाले कला मंच को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत समिति की बैठक में किये गये अपशब्द भाषा की भी निंदा की है. इसके बावजूद भी बीडीओ रीना कुमारी आज भी प्रखंड कार्यालय में कार्यरत हैं. उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दवा दुकानदारों के साथ दुर्व्यवहार की भी निंदा की. उन्होंने कहा कि आज तक ड्रग इंस्पेक्टर के विरुद्ध भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुमारी को नहीं हटाया गया तो भाजपा का कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होगा. मौके पर डॉ इंद्र भूषण कुशवाहा, रविश चंद्र सिन्हा, शत्रुघ्न भगत, सुमीता देवी राय, मो कमरू जमा, विजेंद्र यादव, प्रशांत खंडेलिया, विष्णु बजाज, सुनील चौरसिया, अर्जुन शर्मा, रवि राज, जितेंद्र यादव, राजेंद्र पासवान, डोमन सदा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










