शिक्षक एकादश ने वेटरन एकादश को सात विकेट से हराया

फोटो है.15कैप्सन: खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते सभापति खगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम में नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम दिन शिक्षक एकादश बनाम वेटरन एकादश के बीच मैच खेला गया. इसमें शिक्षक एकादश की टीम ने वेटरन एकादश टीम को सात विकेट से पराजित कर मैच के अगले चक्र में […]
फोटो है.15कैप्सन: खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते सभापति खगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम में नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम दिन शिक्षक एकादश बनाम वेटरन एकादश के बीच मैच खेला गया. इसमें शिक्षक एकादश की टीम ने वेटरन एकादश टीम को सात विकेट से पराजित कर मैच के अगले चक्र में प्रवेश किया. मैच के उपरांत वेटरन एकादश की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. बल्लेबाजी करते उत्तरी वेटरन की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 150 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी शिक्षक एकादश की टीम में 14.5 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच पर कब्जा जमा लिया. वेटरन एकादश के बल्लेबाजी मुकेश यादव ने 50 रन, सदानंद प्रसाद ने 32 रन, युगल किशोर ने 24 रन बनाये, जबकि शिक्षक एकादश के बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सुनील कुमार ने 36 रन, राजेश कुमार ने 37 रन, कुंदन कुमार 28 रन का योगदान दिया. वहीं मैच का उद्घाटन नप सभापति मनोहर यादव ने खिलाडि़यों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त किया. एंपायर की भूमिका में ललित कुमार व राजा कुमार एवं स्कोरर लक्ष्मण कुमार थे. शुक्रवार को प्रतियोगिता का दूसरा मैच नगर परिषद एकादश बनाम अधिवक्ता एकादश के बीच खेला जायेगा. वहीं तीसरा मैच मीडिया एकादश बनाम बैंक एकादश के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










