27 से आंदोलन करने का निर्णय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2015 10:02 PM
-आरटीआइ नहीं मिल रहा था जवाबबेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण व आरटीआइ कार्यकर्ता ओमप्रकाश क्रांति ने विभागीय उदासीनता से नाराजगी जतायी है. उन्होंने इस संबंध में बीडीओ को लिखित आवेदन दिया. इसमें उन्होंने कहा है कि कृषि योजना को लेकर कई बार आरटीआइ के तहत लोक सूचना पदाधिकारी सह शाखा प्रबंधक सहकारिता बैंक बेलदौर […]
-आरटीआइ नहीं मिल रहा था जवाबबेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण व आरटीआइ कार्यकर्ता ओमप्रकाश क्रांति ने विभागीय उदासीनता से नाराजगी जतायी है. उन्होंने इस संबंध में बीडीओ को लिखित आवेदन दिया. इसमें उन्होंने कहा है कि कृषि योजना को लेकर कई बार आरटीआइ के तहत लोक सूचना पदाधिकारी सह शाखा प्रबंधक सहकारिता बैंक बेलदौर से दिसंबर माह में सूचना मांगी थी, लेकिन पदाधिकारी ने सूचना उपलब्ध नहीं कराया. उन्होंने ने आरोप लगाया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में संचालित योजनाओं की जानकारी अधिकारियों को प्रभाव में लेकर संबंधित कार्य एजेंसी आम लोगों को नहीं देते हैं. इसी मुद्दे पर ग्रामीणों ने 27 जनवरी से आंदोलन करने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी आशीष कुमार विदूर, गौरव कुमार, प्रकाश शर्मा आदि ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










